फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायस जैन ने जीता विश्व कैडेट चैलेंज में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक

Tue, 29 Oct 2019 05:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पायस जैन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी पायस जैन ने दक्षिण कोरिया के सियोंगिल जंग और जापान के सोरा मत्सुशिमा के साथ मिलकर पोलैंड में चल रहे आईटीटीएफ विश्व कैडेट चैलेंज में स्वर्ण पदक जीता। टीम एशिया की नुमाइंदगी कर रहे तीनों खिलाड़ियों ने 3-0 से जीत दर्ज की। पायस ने स्पेन के डेनियल बर्जोसा को 3-1 से शिकस्त दी।

विज्ञापन


जंग ने सिंगापुर के योंग इजाक कुएक को 3-1 से जबकि सोरा ने रोमानिया के लूलियप चिरिटा को 3-1 से मात दी। इससे पहले एशिया ने टीम यूरोप को हराया था। लड़कियों के टीम वर्ग में यशस्विनी घोरपड़े ने एशियाई चुनौती की अगुआई करके पोलैंड को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें