खिलाड़ियों को मिलता है 3700 रुपये जेब खर्च
आईओए खिलाड़ियों को 3700 रुपये रोजाना जेब खर्च देगा। वहीं आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता 22 दिन टोक्यो में रुकेंगे और उनका डीए 44 हजार चार सौ रुपये रोजाना होगा। कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय को मिलाकर तीनों पर 28 लाख 40 हजार रुपये का खर्च आएगा। आईओए की वित्तीय कमेटी ने टोक्यो के लिए कुल तीन करोड़ 97 लाख 78 हजार रुपये का खर्च मंजूर किया है। इसमें 1.67 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को जेब खर्च के रूप में दिए जाएंगे।
पिन, फेस मास्क और झंडे पर 20 लाख का खर्च
किसी भी खेल आयोजन के लिए आईओए की ओर से प्रतीक पिन बनवाए जाते हैं। इनके अलावा फेस मास्क और हाथ में लहराए जाने वाले झंडों के लिए 20 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। चेफ डि मिशन, डिप्टी चेफ डि मिशन को 22 हजार रुपये रोजाना डीए, सुरक्षा अधिकारी, आईओए स्टाफ और दो डॉक्टरों को 13 हजार रुपये रोजाना के डीए के अलावा इन पर कुल 43 लाख रुपये का खर्च आएगा।