फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बहिष्कार पर फैसला अगले महीने लेगा आईओए

Sat, 03 Aug 2019 11:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी परिषद अगले महीने होने वाली बैठक में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बहिष्कार को लेकर फैसला लेगी। आईओए महासचिव राजीव मेहता ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


आईओए ने निशानेबाजी को हटाए जाने के विरोध स्वरूप बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बहिष्कार का प्रस्ताव रखा है।

मेहता ने प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘कई खिलाड़ियों और कुछ राष्ट्रीय खेल महासंघों ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के उनके अधिकार की बात कही है। इन सभी पर गौर करते हुए हमारी कार्यकारी परिषद की बैठक अगले महीने होगी और इस पर फैसला लिया जाएगा।’

उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया कि आईओए ने 2015 में हुई आमसभा में अनिवार्य खेलों के संबंध में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के संविधान में संशोधन में निशानेबाजी का मसला नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें