फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओए प्रमुख नरिंदर बत्रा ने कहा- टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की तैयारी जोरों पर

Thu, 27 May 2021 03:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि भारत के लिए 'ओलंपिक चालू है' और हमारी तरफ से राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों को यह स्पष्ट संदेश है।
विज्ञापन
आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के आयोजन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। वहीं, इस बीच भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की तैयारी जोरों पर है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए 'ओलंपिक चालू है' और हमारी तरफ से राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों को यह स्पष्ट संदेश है। दरअसल, 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में बत्रा ने कहा, टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की तैयारी जोरों पर है। मेरे हिसाब से ओलंपिक में 125 से 140 खिलाड़ियों के जाने की संभावना है और अधिकारियों सहित यह 190 से 210 के बीच होगा।' बत्रा ने कहा, 'किसी भी एथलीट की तैयारी में कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'उन सभी ने अपने-अपने स्थानों का चयन किया है, जहां भी वे प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, जैसे निशानेबाज क्रोएशिया गए हैं। भारोत्तोलक मीराबाई चानू अमेरिका गई हैं। हॉकी टीमें बंगलूरू में स्थित हैं। हॉकी की टीमें बंगलूरू में हैं। कुछ एथलीट (ट्रैक एंड फील्ड) बंगलूरू में  और कुछ पटियाला में हैं। घुड़सवारी (एथलीट फौआद मिर्जा) भारत से बाहर हैं और वहीं से उड़ान भरेंगे। बैडमिंटन, टेबल टेनिस, सबके लिए ट्रेनिंग जारी है।' उन्होंने कहा, 'पूरे भारतीय दल का टीकाकरण किया जाएगा, अंतिम सूची जून के तीसरे सप्ताह के आसपास जारी की जाएगी। भारत में, प्रत्येक एथलीट को कोविशील्ड का टीका लगाया जा रहा है। अगर उन्होंने भारत में वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है तो दूसरा डोज विदेश में प्रशिक्षण के दौरान दिया जाएगा, जो एस्ट्राजेनेका का होगा। दोनों को विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा अनुमोदित किया गया है।

गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेलों के कुल 148 खिलाड़ियों पर कोरोना का पहला डोज लग चुका है। इन 148 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें दोनों टीके लगा दिए गए हैं जबकि 131 खिलाड़ियों को अभी पहला टीका लगा है। इन 148 खिलाड़ियों में वे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में जगह बना सकते हैं।
विज्ञापन


जून के मध्य तक आपात स्थिति 
ओलंपिक के मेजबान देश जापान के ज्यादातर शहरों में आपात स्थिति है और इसके अगले माह के मध्य तक रहने की संभावना है, चूंकि कोविड-19 संक्रमित केसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे चिंता यह बढ़ रही है कि जापान उस स्थिति से कैसे निपटेगा जब दुनिया भर से दस हजार से ज्यादा लोग ओलंपिक के लिए एकत्रित होंगे और अस्पताल में पहले से मरीज भरे होंगे और बहुत कम लोगों को टीका लगा होगा।

ओलंपिक के आयोजन को खतरा नहीं 
अमेरिका के अलर्ट के बाद जापान ने त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे 23 जुलाई से होने वाले ओलंपिक खेलों को कोई खतरा नहीं है। जापान के चीफ कैबिनेट सचिव कातसुनोबयू ने कहा कि अमेरिका की चेतावनी का यह मतलब नहीं है कि उसने जापान की जरूरी यात्रा के लिए मना किया है या अमेरिका की टोक्यो ओलंपिक को समर्थन करने की नीति में कोई बदलाव आया है।

विज्ञापन

भारतीय दल के सभी सदस्यों का पूरा होगा टीकाकरण

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने गुरुवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को कोविड-19 के खिलाफ टीके का पहला डोज मिल गया है और उन्हें ओलंपिक के लिए देश से प्रस्थान करने से पहले इसका दूसरा डोज मिल जाएगा। आईओए ने कहा, 'आईओए सुनिश्चित कर रहा है कि उसके माध्यम से टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों और प्रतिनिधि सदस्यों सहित सभी प्रतिभागी सभी सावधानियों का पालन करें। जापान रवाना होने से पहले टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा।'

यहां जारी बयान में आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने कहा, 'वर्तमान समय में टोक्यो खेलों के लिए जाने वाले हर किसी (एथलीट, तकनीकी अधिकारी और प्रतिनिधि सदस्य) को टीके का पहला डोज लग गया है और दूसरा टीकाकरण प्रोटोकॉल के अनुसार होगा। उन्होंने कहा, 'टोक्यो ओलंपिक में शामिल सभी लोगों की सुरक्षा आईओए की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सभी आवश्यक सावधानियों और दिशानिर्देशों का पालन करने का संकल्प लें। हम आईओए की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हम आईओसी एवं टोक्यो 2020 आयोजन समिति का हर संभव तरीके से समर्थन करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें