फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के स्टार राइडर संतोष की बाइक डकार रैली में दुर्घटनाग्रस्त, हालत गंभीर

Thu, 07 Jan 2021 03:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीएस संतोष - फोटो : twitter@hero_motosports
विज्ञापन

भारत के मशहूर राइडर सीएस संतोष की बाइक डकार रैली के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सऊदी अरब में चल रही इस रेस में हुए हादसे के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस में रियाद के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें दवा देकर कोमा की स्थिति में रखा गया है। दुनिया की सबसे बड़ी रैलियों में से एक में हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले 37 वर्षीय संतोष की बाइक बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई और उन्हें 24 घंटे निरीक्षण में रखा गया। 

विज्ञापन


हीरो मोटोस्पोर्ट्स ने ट्वीट में कहा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना में संतोष को डकार रैली 2021 के चौथे चरण में आज दुर्घटना का सामना करना पड़ा। उन्हें रियाद के अस्पताल में ले जाया गया है। शुरुआती आकलन में उनकी स्थिति स्थिर लग रही है। हमारे साथ मिलकर उनके जल्द उबरने की कामना कीजिए।’
 

संतोष के सिर में चोट लगने की आशंका है। खबरों के अनुसार जब डॉक्टरों की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची तो वह होश में थे जिसके बाद उन्हें रियाद ले जाया गया। यह दुर्घटना उसी चरण में हुई जिसमें पिछले साल टीम के राइडर पाउलो गोंजालवेज की डकार 2020 में हिस्सा लेते हुए दुर्घटना में मौत हो गई थी। गोंजालवेज की मौत के बाद टीम रैली से हट गई थी।
विज्ञापन

 

सातवीं बार डकार रैली में हिस्सा ले रहे संतोष को चौथे चरण के लगभग 135 किमी के दौरान दुर्घटना का सामना करना पड़ा। संतोष को 2013 में अबुधाबी डेजर्ट चैलेंज में भी दुर्घटना का सामना करना पड़ा था जब उनकी सुजूकी एमएक्स450एक्स में आग लगने से उनके गले के आसपास का हिस्सा जल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें