फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप: 14 साल बाद फाइनल में पहुंची भारतीय रिकर्व तीरंदाजी टीम की चांदी

Mon, 17 Jun 2019 05:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 06 रजत है यह भारत का विश्व चैंपियनशिप में अब तक का
  • 03 पदक (1 रजत, 2 कांस्य) जीते तीरंदाजों ने टूर्नामेंट में 
विज्ञापन
तरुणदीप और अतानु दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम के हाथों एक बार फिर विश्व चैंपियनशिप में सोना फिसल गया। चौदह साल बाद तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम को चीन के हाथों 2-6 से हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


तरुणदीप राय, अतानु दास और प्रवीन जाधव की तिकड़ी मध्यांतर तक 27-26 की बढ़त बनाए हुए थी लेकिन दबाव में बिखर गई कर दूसरे स्थान पर रही। इससे पहले भारतीय टीम 2005 में मैड्रिड में भी फाइनल में पहुंची थी जहां उसे कोरिया से 232-244 से हार मिली थी। उस टीम में भी राय थे।

भारत ने चैंपियनशिप में एक रजत और दो कांस्य सहित कुल तीन पदक जीते। पहले सेट में स्कोर 53-53 से बराबर रहा, जबकि डिंग, वेई, फेंग की चीनी तिकड़ी ने दूसरा सेट 58-51 से जीत लिया। तीसरा सेट 56-56 से बराबर रहा, जबकि चौथा सेट चीन ने 57-52 से जीतकर 6-2 से मैच के साथ स्वर्ण भी जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कोरिया ने मेजबान हॉलैंड को 5-3 से हराकर कांस्य पदक जीता। टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के साथ ही टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटा चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें