फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISSF शॉटगन वर्ल्ड कप: भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक, कजाकिस्तान को दी मात

Sat, 27 Feb 2021 09:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
विज्ञापन
शॉटगन वर्ल्ड कप - फोटो : twitter@media_Sai
विज्ञापन

भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने काहिरा में चल रहे शॉटगन वर्ल्ड कप में कांस्य पदक अपने नाम किया। अंगदवीर सिंह बाजवा, मैराज अहमद खान और गुरजोत खंगुरा की टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में कजाकिस्तान को 6-2 से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत अंक तालिका में एक पदक के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


भारतीय निशानेबाज हालांकि व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रभावशाली नहीं रहे और वे छह निशानेबाज फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे। सीजन की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य जीतने के लिए उन्होंने खुद का प्रदर्शन सुधारा और एक टीम के तौर पर सराहनीय प्रदर्शन किया। ओलिंपिक खेलों के कोटा विजेता बाजवा और खान से बहुत उम्मीद की गई थी, लेकिन व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उच्च प्रतिस्पर्धा के बीच दोनों ताल नहीं मिला सके।



बता दें कि काहिरा में इस 22 फरवरी से पांच मार्च तक आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। फिलहाल रूस दो स्वर्ण और एक रजत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें