फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण एशियाई खेल: सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 38 पदक, भारत के पदकों के संख्या 250 पार

Mon, 09 Dec 2019 07:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण एशियाई खेल - फोटो : social media
विज्ञापन

तैराकों और पहलवानों के दम पर भारत ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) में कुल पदकों की संख्या 250 के पार कर ली। तैराकों ने सातवें दिन सात स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित 11 जबकि पहलवानों ने स्वर्णिम चौका लगाया। इससे भारत ने रविवार को 22 स्वर्ण 10 रजत और छह कांस्य सहित 38 पदक जीते। भारत के कुल पदक 252 (132 स्वर्ण, 79 रजत और 41 कांस्य) हो गए हैं। 

विज्ञापन

नटराज और कुशाग्र चैंपियन

तैराकी में  तैराकी में पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कुशाग्रा रावत ने स्वर्ण और आनंद शायलजा ने रजत जीता। सुप्रिय मंडल ने 200 मीटर बटरफ्लाई पहले तो मिहिर अंब्रे तीसरे स्थान पर रहे। श्रीहरि नटराज और माना पटेल 50 मीटर बैकस्ट्रोक में पुरुष और महिला वर्ग में चैंपियन बने। चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले पुरुष और महिला टीमें भी शीर्ष पर रही। अपेक्षा फर्नांडिज ने 200 मीटर बटरफ्लाई में पीला तमगा जीता। 

साक्षी के दम पर पहलवानों का स्वर्णिम चौका

साक्षी मलिक - फोटो : twitter
रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक (62 किग्रा) और विश्व चैंपियनशिप के अंडर-23 वर्ग के रजत पदक विजेता रविंदर (61 किग्रा) के दम पर पहलवानों ने स्वर्णिम चौका लगाया। इन दोनों के अलावा पवन कुमार (86 किग्रा) और अंशू (59 किग्रा) भी चैंपियन बने। पहलवान अब तक सभी 12 वर्गों में पीले तमगे जीत चुके हैं। 

हैंडबाल में स्वर्ण और रजत

हैैंडबॉल में महिलाओं ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों को फाइनल में हारकर रजत से ही संतोष करना पड़ा। वहीं तलवारबाजी में तीन स्वर्ण पदक जीते। 
विज्ञापन

विकास सहित 15 मुक्केबाज फाइनल में

राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन विकास कृष्ण (69 किग्रा) और पिंकी रानी (51 किग्रा) सहित सात और मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब 15 भारतीय मुक्केबाज खिताबी मुकाबले में पहुंचे हैं। विकास और पिंकी अलावा स्पर्श कुमार (52 किग्रा), वीरेंदर (60 किग्रा), नरेंदर (प्लस 91 किग्रा), सानिया लाठेर (57 किग्रा) और मंजू (64 किग्रा) फाइनल में पहुंचे। सचिन (81 किग्रा) पहले ही दौर में नेपाल के गणेश प्रधान से 2-3 से हारकर बाहर हो गए। विकास ने फाइनल में नेपाल के बिकाश लांबा को 5-0 से, वीरेंदर ने बांग्लादेश के चकमा सूर्या को 5-0 से, स्पर्श ने नेपाल के तेज बहादुर को 5-0 से और नरेंदर ने श्रीलंका के अडुरकरम को 5-0 से पराजित किया। महिला वर्ग में पिंकी ने पाकिस्तान की अजीज रजिया बानो को 5-0 से मात दी। सोनिया ने पाक की मेहरीन और मंजू ने इसी देश की प्रवीन रुखसाना को मात दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें