फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery World Cup: भारत की कंपाउड टीम ने जीता स्वर्ण, अभिषेक, रजत और अमन की तिकड़ी ने फ्रांस को हराया

Sat, 23 Apr 2022 11:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की भारतीय पुरुष ‘कंपाउंड’ तीरंदाजी टीम ने विश्वकप के पहले चरण के रोमांचक फाइनल में शनिवार को यहां फ्रांस को एक अंक से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत हालांकि ‘कंपाउंड’ में दूसरा पदक नहीं जीत पाया।
विज्ञापन
तिरंदाजी विश्व कप - फोटो : twitter@Media_Sai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की भारतीय पुरुष ‘कंपाउंड’ तीरंदाजी टीम ने विश्वकप के पहले चरण के रोमांचक फाइनल में शनिवार को यहां फ्रांस को एक अंक से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत हालांकि ‘कंपाउंड’ में दूसरा पदक नहीं जीत पाया। वर्मा और मुस्कान किरार की मिश्रित युगल जोड़ी कांस्य पदक के ‘प्लेऑफ’ में क्रोएशिया से 156-157 से हार गई।

विज्ञापन


‘कंपाउंड’ टीम स्पर्धा के पुरुष फाइनल में भारतीय टीम पहले सेट में अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वियों जीन फिलिप बौल्च, क्वेंटिन बरार और एड्रियन गोंटियर से 56-57 से पिछड़ गई। फ्रांसीसी टीम ने इसके बाद भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तथा भारतीय टीम एक समय 113-116 से तीन अंक से पिछड़ रही थी। 

भारतीयों ने इसके बाद शानदार वापसी की और तीसरा सेट 60-58 के अंतर से जीतकर कुल स्कोर को 173-174 कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा तथा चौथे सेट में 59 का स्कोर बनाया जबकि फ्रांसीसी टीम दबाव में 57 अंक ही बना पाई। इस तरह से भारत ने एक अंक की बढ़त हासिल करके सोने का तमगा जीता। तरुणदीप राय और ऋ द्धि फोर की ‘रिकर्व’ मिश्रित युगल जोड़ी रविवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में उतरेगी। उन्होंने सेमीफाइनल में स्पेन को 5-3 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें