फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त

Sat, 27 Jul 2019 08:56 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बैडमिंटन - फोटो : File
विज्ञापन

लड़कों और लड़कियों की युगल टीमों के हारने के साथ ही भारत की चीन के सुजोउ में चल रहे एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में चुनौती भी समाप्त हो गई। इशान भटनागर और विष्णु वर्धन गौड़ पंजाला की लड़कों की युगल जोड़ी को सिंगापुर की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी जिया हाओ होविन वोंग और चुआन शेन आरोन योंग से 14-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


लड़कियों के युगल में तनीशा क्रैस्टो और अदिति भट की जोड़ी ली यी जिंग और लुओ झू मिन की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 7-21, 16-21 से हार गई। पिछले साल लक्ष्य सेन ने इस प्रतियोगिता में एकल खिताब जीता था लेकिन इस बार भारतीय दल को बैरंग वापस लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें