फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टीम ने एशियाई जूनियर कैडेट चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

Wed, 04 Sep 2019 06:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टेबल टेनिस
विज्ञापन

भारतीय लड़कों की टीम को फाइनल में शीर्ष वरीय चीन से हारकर एशियाई जूनियर और कैडेट चैम्पियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा लेकिन दूसरे स्थान पर रहने से उसने नवंबर में थाईलैंड में होने वाली विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। 

विज्ञापन


कोच बेट क्लार्क ने रेगन अलबुकरक्वे से शुरूआत कराई लेकिन मुंबई का खिलाड़ी जु यिंगबिन से 7-11, 8-11, 9-11 से हार गये। भारत के नंबर एक खिलाड़ी मनुष शाह ने अच्छी शुरूआत की लेकिन दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी जियांग पेंग ने उन्हें 7-11, 12-10, 5-11, 9-11 से पराजित कर दिया। 

तीसरे एकल में अनुक्रम जैन भी लियू येबो की तेजी से सामने नहीं टिक सके और चीन के खिलाड़ी ने उन्हें 11-6, 11-4, 11-5 से शिकस्त दी। चैम्पियनशिप की व्यक्तिगत स्पर्धायें गुरूवार से शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें