फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों के बाद मुक्केबाजों के लिए भी खुशखबरी, जल्द मिलेगा मिलेगा केंद्रीय अनुबंध

Wed, 31 Oct 2018 08:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) अगले छह महीने में अपने मुक्केबाजों को केंद्रीय अनुबंध देगा। बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई और भारतीय कुश्ती महासंघ के नक्शेकदम पर चलते हुए बीएफआई ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


सिंह ने यहां 15 से 24 नवंबर तक होने वाली महिला विश्व चैंपियनशिप के लोगो और थीम गीत लॉन्च के मौके पर कहा, ‘हम कुछ समय से मुक्केबाजों के लिए केंद्रीय अनुबंध पर विचार कर रहे थे। अगले छह महीने में ये अनुबंध तैयार हो जाएंगे।’

फिलहाल ब्यौरा देने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि अनुबंध लागू होने से भारतीय मुक्केबाज आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएंगे। हम अनुबंध ग्रेड में लाएंगे। ए ग्रेड के मुक्केबाजों को सर्वाधिक सालाना रकम मिलेगी। इसके बाद बी और सी ग्रेड होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई की भारतीय मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

मैरी पर रहेगी निगाह: विश्व चैंपियनशिप में सभी की निगाह पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (48 किग्रा) पर रहेगी। मैरी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था पर चोट के चलते एशियाई खेलों में भाग नहीं लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें