फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक क्वालिफायर की टीम चुनी अब फिर ट्रायल की तैयारी, खिलाड़ियों ने जताया विरोध

Sun, 15 Sep 2019 09:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एशियाई तीरंदाजी के लिए ट्रायल के जरिए एक माह पहले चुनी जा चुकी है टीम
  • दोबारा ट्रायल पर तीरंदाजों में विद्रोह
विज्ञापन
भारतीय तीरंदाजी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकाक में नवंबर माह में होने वाली एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन एक माह पहले ट्रायल से होने के बावजूद फिर से कराने की तैयारी की जा रही है। इससे चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटे तीरंदाजों में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। उन्होंने दोबारा ट्रायल नहीं कराने के लिए साई को पत्र लिखे हैं। यह चैंपियनशिप टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफायर टूर्नामेंट भी है।

विज्ञापन


साई ने सात से 11 अगस्त को सोनीपत में ट्रायल कराए थे। उस दौरान भी कम समय में ट्रायल कराने का तीरंदाजों ने काफी विरोध किया था, लेकिन ट्रायल की तिथियां नहीं बदली गईं। कई तीरंदाज बीमारी की हालत और विपरीत परिस्थितियों के बीच सोनीपत पहुंचे। इसमें पुरुष रिकर्व में तरुणदीप रॉय, अतानु दास, अतुल वर्मा, बी धीरज और महिलाओं में दीपिका कुमारी, संगीता, सिमरनजीत कौर, अंकिता, पुरुष कंपाउंड में अर्जुन, सुखबीर सिंह, ऋषभ यादव, सुनेंदु डे, महिलाओं में मुस्कान किरार, ज्योति सुरेखा, पूर्वशा और स्वाति का चयन हुआ। इनमें से ज्यादातर तीरंदाजों ने पत्र में लिखा है कि उन्होंने तबियत खराब होने, फिट नहीं होने के बावजूद ट्रायल खेले। अब जब उन्होंने चैंपियनशिप की तैयारी शुरू कर दी है तब फिर से ट्रायल कराने की बात की जा रही है।
विज्ञापन


अस्थाई कमेटी की ओर से ओलंपियन लालरेमसांगा की अगुआई वाली तीन सदस्यीय चयन समिति को दोबारा ट्रायल कराने पर फैसला लेने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें