फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्चरी: विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों का कमाल, तय किए 10 पदक

Sat, 14 Aug 2021 09:16 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोकला

सार

पोलैंड में चल रही विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर इस स्पर्धा में अब तक भारतीय तीरंदाज ने 10 पदक तय कर लिए हैं। 
विज्ञापन
विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप - फोटो : twitter@worldarchery
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व युवा तीरंदाजी में भारत के अंडर-18 और अंडर-21 आयुवर्ग के तीरंदाजों ने रिकर्व और कंपाउंड में चार और पदक तय कर लिए हैं। कुल मिलाकर भारत के दस पदक तय हो गए हैं। इसके अलावा भारतीय तीरंदाज चार और पदकों की होड़ में है। रिकर्व कैडेट वर्ग में बिशाल, अमित और विकी राहुल की तिकड़ी ने स्पेन को 5-1 से हराया और अब उनकी स्वर्ण के लिए फ्रांस से टक्कर होगी। रिकर्व जूनियर में पार्थ सालुंके, आदित्य चौधरी और धीरज ने अमेरिका को 5-3 से हराया। पार्थ और कोमालिका की रिकर्व मिश्रित जोड़ी और कैडेट कंपाउंड टीम भी फाइनल में पहुंच गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें