फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप: भारतीय तीरंदाजों ने जीता कांस्य पदक, कंपाउंड स्पर्धा में भी पदक पक्का

Mon, 25 Nov 2019 06:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजला
विज्ञापन
दीपिका कुमारी/अतानु दास - फोटो : twitter
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी संघ से निलंबित भारतीय तीरंदाजों ने यहां एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में मंगलवार को रिकर्व वर्ग में कांस्य पदक जीतने के साथ कंपाउंड के मिश्रित स्पर्धा में भी कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। भारतीय महासंघ के निलंबन के कारण तटस्थ ध्वज के तले भाग ले रहे भारतीय तीरंदाजों ने रिकर्व के मिश्रित वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। अतनु दास और दीपिका कुमारी की मिश्रित भारतीय जोड़ी ने चीन की यिचाई झेंग और शाअेजुआन वेई की जोड़ी को 6-2 से हराया।

विज्ञापन


कंपाउंड वर्ग में अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नाम की भारतीय जोड़ी ने कोरियाई जोड़ी को 159-154 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। बुधवार को खेले जाने वाले फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना चीनी ताईपे की जोड़ी से होगा। टीम के मुकाबले बुधवार से शुरु होंगे। भारतीय महिला तीरंदाज गुरुवार को क्वालीफिकेशन दौर से ओलंपिक कोटा हासिल करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें