फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांजा मेमोरियल: अमित पंघाल की नजरें लगातार दूसरे स्वर्ण पर

Wed, 13 Feb 2019 06:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल (49 किलो) बुल्गारिया के सोफिया में 70वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में उतरेंगे तो उनकी नजरें लगातार दूसरे पीले तमगे पर होगी।

विज्ञापन


भारत की 19 सदस्यीय टीम इस टूर्नामेंट में भाग लेगी जिसमें 10 महिलाएं होंगी। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी (52 किलो) ने पिछले साल वहां रजत जीता था जो इस बार पदक का रंग बदलना चाहेंगे।

विश्व चैम्पियनशिप 2017 के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी (56 किलो) कमर की चोट से जूझने के बाद मजबूत वापसी की फिराक में होंगे। महिला टीम में विश्व चैम्पियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर (57 किलो) पिछले साल एक भी पदक नहीं जीत पाने का गत भुलाना चाहेगी।
विज्ञापन


टीम में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता रही पिंकी रानी (51 किलो) और विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) भी हैं। एमसी मैरीकॉम इसमें नहीं खेल रही है जिन्होंने पिछले साल 48 किलो वर्ग में रजत पदक जीता था।

भारतीय मुक्केबाजों ने पिछली बार 11 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इसके बाद भारतीय टीम ईरान में 22 से 28 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट खेलेगी। उसके बाद फिनलैंड के हेलसिंकी में सात से 10 मार्च तक 38वां जीबी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होना है।
विज्ञापन


जा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट, बुल्गारिया (13 से 20 फरवरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें