फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोनेरू हंपी ने जीता वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप का खिताब, मां बनने के बाद दो साल तक थीं शतरंज से दूर

Sun, 29 Dec 2019 08:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोनेरू हम्पी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत की युवा महिला ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी ने वर्ल्ड रेपिड चैंपियनशिप 2019 का खिताब जीत लिया है। शनिवार को हंपी ने ब्लिट्ज प्लेऑफ में चीन की लेई तिंगजी को हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की। पुरुषों में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


भारत की सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर हंपी ने साल 2016 में शतरंज को विराम देने का फैसला किया था जिसने भारतीय शतरंज प्रेमियों को निराश कर दिया था। इसके बाद हंपी मां बन गईं और शतरंज से उनका ब्रेक दो साल तक बरकरार रहा। साल 2018 में जब वह शतरंज में वापस लौटी तब सभी उनके प्रदर्शन को लेकर संशय में थे। लोगों को संदेह था कि वे पहले की तरह प्रदर्शन नहीं कर पाएंगी।

हालांकि हंपी ने किसी की बातों पर ध्यान नहीं दिया और कड़ी मेहनत करती रहीं जिसका परिणाम उन्हें साल 2019 में मिला। उन्होंने लगभग 30 एलो अंक प्राप्त किए, स्कोलोवो महिला जीपी जीती और अब विश्व रैपिड चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें