फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी वर्ल्डकप: भारत ने चीन को किया पीछे, कुल पांच स्वर्ण पदक जीतकर बना नंबर वन

Fri, 31 May 2019 06:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडियन शूटिंग टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाजों ने मिश्रित टीम स्पर्धा में दोनों खिताब अपने नाम कर कुल पांच स्वर्ण पदक से आईएसएसएफ विश्व कप में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


भारत पांच स्वर्ण और एक रजत से तालिका में शीर्ष पर रहा, जबकि चीन दो स्वर्ण, दो रजत सहित नौ पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।

अंजुम मौदगिल और दिव्यांश सिंह पंवार ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में हमवतन अपूर्वी चंदेला और दीपक कुमार की जोड़ी को 16-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

दिव्यांश-अंजुम की जोड़ी का विश्व कप में यह लगातार दूसरा पीला तमगा है।

युवा मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी दस मीटर एयर पिस्टल फाइनल्स में यूक्रेन के ओलिना कोस्टेविच और ओलेह ओमेलचुक की अनुभवी जोड़ी को 17-9 से हराकर चैंपियन बनी। मनु-सौरभ का यह इस साल का दूसरा पीला तमगा है। इन दोनों ने दिल्ली में हुए विश्व कप में भी सोने पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदेला (10 मीटर एयर राइफल महिला), राही सरनोबत (25 मीटर पिस्टल) और सौरभ (10 मीटर एयर पिस्टल) ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें