फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकॉक में तीरंदाजी एशिया कप: भारतीय महिला रिकर्व और पुरुष कंपाउंड टीमों का जलवा, जीते कांस्य पदक

Wed, 25 Mar 2026 01:34 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

इन कांस्य पदकों से भारतीय तीरंदाजी के भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार हुआ है। यह युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा और देश में तीरंदाजी के खेल को और अधिक बढ़ावा देगा। 
विज्ञापन
तीरंदाजी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तीरंदाजों ने एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के पहले चरण में बुधवार को दूसरे दिन दो कांस्य पदक जीते जबकि पुरूष रिकर्व और महिला कंपाउंड टीम स्पर्धाओं के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया।

महिला कंपाउंड टीम ने पिछली बार कांस्य जीता था लेकिन इस बार फाइनल खेलकर पदक का रंग बेहतर करेगी। चिकिथा तानीपर्थी, राज कौर और तेजल साल्वे की तिकड़ी ने स्थानीय खिलाड़ी कन्यावी मानीसोम्बात्कुल, कानोकनापुस काएचोम्फू और चानीदप्पा तानारत्पितिनान को 229-226 से हराया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त कजाखस्तान से होगा ।

पुरूष कंपाउंड वर्ग में क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहने के बावजूद भारतीय तीरंदाज खिताब बरकरार रखने में नाकाम रहे और कांस्य से संतोष करना पड़ा। रजत चौहान, ऋषभ यादव और उदय कम्बोज को वियतनाम के हाथों सेमीफाइनल में 233-234 से पराजय मिली। कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय टीम ने भूटान को 234-232 से हराया।

विज्ञापन


रिकर्व वर्ग में भारतीय पुरूष टीम मलयेशिया को 5-1 से हराकर फाइनल में पहुंच गई । भारत के देवांग गुप्ता, सुखचैन सिंह और जुयेल सरकार ने एक भी सेट गंवाये बिना जीत दर्ज की। अब उनका सामना कजाखस्तान से होगा। महिला रिकर्व टीम की तिकड़ी रूमा बिस्वास, कीर्ति और रिद्धि फोर ने मलयेशिया को 5-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें