फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर विश्व कप: भारतीय निशानेबाजों ने पहले दिन दो स्वर्ण सहित जीते पांच पदक

Mon, 25 Jun 2018 05:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अनमोल जैन
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाजों ने जर्मनी में रविवार से शुरू हुए आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के पहले दिन दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीतकर शानदार शुरुआत की। अनमोल जैन ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग में 549 अंकों के साथ कांस्य जीता।

विज्ञापन


इसके बाद अनमोल ने अर्जुन सिंह चीमा और गौरव राणा के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में पीला तमगा जीता। महिलाओं की इसी स्पर्धा में नेहा ने रजत और देवांशी धामा ने कांस्य पदकों पर निशाना साधा। स्वर्ण पदक बेलारूस की युलयाना ने जीता। इसके बाद नेहा, धामा और अनुष्का पाटिल की तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में रूस को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें