भारतीय टीम दक्षिण कोरिया में के चांगवोन में होने वाले आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगी। 14 दिन के क्वारंटीन नियमों के चलते भारत ने इस विश्व कप में भाग लेने से मना कर दिया।भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के एक आला अधिकारी ने बताया, 'हमारे निशानेबाज इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे क्योंकि दो सप्ताह का पृथकवास पूरा करना होगा। इसके मायने है कि वे उस दौरान अभ्यास नहीं कर सकेंगे।' दरअसल, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट 16 से 27 अप्रैल के बीच होना है। इस टूर्नामेंट में राइफल, पिस्टल और शॉटगन निशानेबाज भाग लेंगे।