फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री रिजिजू को है भरोसा, टोक्यो ओलंपिक में भारत करेगा शानदार प्रदर्शन

Thu, 25 Jul 2019 03:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kiren Rijiju - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत के खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि, टोक्यो में होने वाले 2020 के ओलंपिक्स के लिए भारत अच्छे खिलाड़ियों की टीम भेजेगा। उन्होंने विश्वास जताया है कि टोक्यो में भारत का प्रदर्शन बेहतर होगा और हम पहले से अधिक पदक जीतेंगे।

विज्ञापन


लोकसभा में बयान देते हुए रिजिजू ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी विदेशों में हर क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2020 में होने वाले ओलंपिक्स में भारत की तरफ से पहले से अधिक खिलाड़ी भेजे जाएंगे।

ओलंपिक की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में रिजिजू ने कहा कि पिछले ओलंपिक के बाद बनाए गए टास्क फोर्स ने अच्छा काम किया है और हमें उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें