फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत 2022 में करेगा कॉमनवेल्थ शूटिंग और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी

Tue, 25 Feb 2020 10:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian Archery Association
विज्ञापन

भारत राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी जनवरी 2022 में चंडीगढ़ में करेगा। इसके साथ ही साथ ही बर्मिंघम में होने वाले खेलों में इसके पदकों को प्रतिस्पर्धी देशों की रैंकिंग के लिए शामिल किया जाएगा। इन दोनों स्पर्धाओं के पदकों को हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के एक सप्ताह अंतिम तालिका में जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन

   
सीजीएफ ने लंदन में 21 से 23 फरवरी तक चली कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया। इस फैसले को भारत की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा, जिसने निशानेबाजी को हटाए जाने के बाद 2022 बर्मिंघम खेलों के बहिष्कार की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन

सीजीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, 'भारत में राष्ट्रमंडल तीरंदाजी और निशानेबाजी चैंपियनशिप का आयोजन 2022 में होगा। इसके आयोजन से जुड़े मामले को सीजीएफ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया है।'

इन दोनों स्पर्धाओं का आयोजन चंडीगढ़ में जनवरी 2022 में होगा जबकि राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त 2022 तक होगा। इससे पहले जुलाई 2019 में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाए जाने के विरोध में इसका बहिष्कार करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

सीजीएफ अध्यक्ष लुइस मार्टिन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड ग्रेवेमबर्ग के नवंबर में भारत दौरे के बाद आईओए ने दिसंबर में वार्षिक आम सभा की बैठक के बाद इस बहिष्कार को वापस ले लिया था। 

ईओए ने इसके बाद निशानेबाजी के साथ तीरंदाजी की मेजबानी का प्रस्ताव इस शर्त के साथ रखा था कि इसके पदकों को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की तालिका में जोड़ा जाए। भारत के इस प्रस्ताव का अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ और विश्व तीरंदाजी ने भी समर्थन किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें