भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अपने अभियान की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 अगस्त से यहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज से करेगा हालांकि उसका यह दौरा तीन अगस्त से फ्लोरिडा में होने वाले दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से शुरू हो जाएगा।
वेस्टइंडीज के दौरे में भारत 2019 में विदेशों में एकमात्र टेस्ट सीरीज खेलेगा। ये दोनों टीमें दो टेस्ट और तीन टी-20 मैचों के अलावा पांच सप्ताह के इस दौरे में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज भी खेलेंगी।
पहला टेस्ट 22 से 26 अगस्त के बीच यहां विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से सबीना पार्क जमैका में शुरू होगा। इन टेस्ट मैचों से आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरुआत भी होगी जो कि अगले दो साल तक चलेगी।