फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने की 2023 आईओसी सत्र की मुंबई में मेजबानी की पेशकश

Tue, 25 Jun 2019 09:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीता अंबानी आईओसी सदस्य - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारत ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 2023 में होने वाले सत्र की मुंबई में मेजबानी करने के लिए मंगलवार को अपना दावा पेश किया। इस सत्र में 2030 शीतकालीन ओलंपिक के मेजबान शहर का चुनाव किया जा सकता है। 

विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और आईओसी सदस्य नीता अंबानी ने आईओसी की संचालन संस्था के 134वें सत्र से इतर आईओसी प्रमुख थामस बाक को औपचारिक बोली पत्र सौंपा।

बत्रा ने कहा, ‘भारत 2022-23 में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा और भारतीय खेलों के लिये इससे बेहतर क्या हो सकता है कि इस अवसर पर संपूर्ण ओलंपिक समुदाय-परिवार भारत में उपस्थित रहे।’
विज्ञापन


बत्रा का बुधवार को सत्र के दौरान नया आईओसी सदस्य चुना जाना भी तय है। भारत पहले वर्तमान सत्र की मेजबानी चाहता था लेकिन वह इटली के शहर मिलान से पिछड़ गया था। बाद में इटली ने 2026 शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा पेश करने का फैसला किया जिससे मिलान में यह सत्र आयोजित नहीं हो पाया।
विज्ञापन


मिलान को सोमवार को 2026 शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी सौंपी गयी। भारत ने इससे पहले 1983 में नयी दिल्ली में आईओसी सत्र की मेजबानी की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें