फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने किया युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के लिए 20 मुक्केबाजों का चयन

Sat, 27 Mar 2021 09:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
boxing shimla
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में कुछ ही महीने का समय बाकी है और हर खिलाड़ी इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। इस मामले में भारतीय मुक्केबाज भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अलग-अलग टूर्नामेंट में भाग लेकर अपनी तैयारियों को परखने में लगे हैं। फिलहाल भारतीय मुक्केबाज पोलैंड में होने वाली एआईबीए युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग लेने वाले हैं। पोलैंड के कीलस में 10 से 24 अप्रैल तक आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में भारत 20 सदस्यों का एक मजबूत दल भेजेगा। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय दल यहां से 31 मार्च को रवाना होगी।

विज्ञापन


भारतीय मुक्केबाजी संघ ने शनिवार को बताया कि महिला टीम में 2019 एशियाई युवा चैंपियन नोरेम बेबीरोजीसाना चानू (51 किग्रा), विन्का (60 किग्रा), सनामचा चानू (75 किग्रा), अल्फिया पठान (81 किग्रा से अधिक) और खेलो इंडिया की तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति चौधरी (69 किग्रा) शामिल होंगी। इन पांच मुक्केबाजों ने पिछले महीने मोंटेनेग्रो में एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल किए थे। इनके अलावा गीतिका (48 किग्रा), आर्शी खानम (54 किग्रा), पूनम (57 किग्रा), निशा (64 किग्रा) और खुशी (81 किग्रा) को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।



भारतीय पुरूष टीम की अगुवाई एशियाई युवा चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अंकित नरवाल (64 किग्रा) करेंगे। एशियाई जूनियर चैंपियन और ट्रायल्स में प्रभावित करने वाले चोंगथम विश्वामित्र (49 किग्रा) ने भी पुरुष टीम में स्थान बनाई है। युवा विश्व चैम्पियनशिप के लिए टीम में जगह बनाने वाले अन्य मुक्केबाजों में विकास (52 किग्रा), सचिन (56 किग्रा), आकाश गोरखा (60 किग्रा), सुमित (69 किग्रा), मनीष (75 किग्रा), विनीत (81 किग्रा), विशाल गुप्ता (91 किग्रा) और जुगनू (91 किग्रा से अधिक) शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें