भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती प्राग शतरंज महोत्सव के प्लेआफ मुकाबले में हार गए हैं और इस तरह से उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। रोमांच से भरे हुए अंतिम दौर में गुजराती सहित पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। सभी के नौ दौर के बाद पांच-पांच अंक थे। इनमें से दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गुजराती और ईरान के 16 वर्षीय अलीरेजा फिरोजा टाईब्रेकर में खेले।
अंत में ईरान के अलीरेजा फिरोजा पहले स्थान पर रहे, वहीं भारत के अन्य खिलाड़ी पी हरिकृष्णा ने चेक गणराज्य के डेविड नवारा को हराकर 4.5 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे।