फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंपी ने दिलाई भारत को बराबरी, ऑनलाइन नेशंस कप टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अमेरिका से 2-2 से खेला ड्रॉ

Wed, 06 May 2020 07:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोनेरू हम्पी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रैपिड विश्व चैंपियन कोनेरू हंपी के दम पर भारत ने ऑनलाइन शतरंज नेशंस कप टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया। हंपी ने निर्णायक मुकाबले में अमेरिका की अन्ना जातोनस्की को शिकस्त देकर पूरा एक अंक हासिल किया। इससे स्कोर 2-2 से बराबर रहा।

विज्ञापन


इससे पहले पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और हिकारू नाकामुरा के बीच खेली गई पहली बाजी बराबरी पर छूटी। दूसरी बाजी में विदित गुजराती को फैबियानो कारुआना से शिकस्त मिली। तीसरी बाजी में पी हरिकृष्णा ने लेइनियर डोमिंगुएज पेरेज को बराबरी पर रोक दिया। इसके बाद दारोमदार हंपी पर था उन्होंने निराश नहीं किया और अन्ना को मात देकर भारत को 2-2 से बराबरी दिला दी।

खिताब के प्रबल दावेदार चीन ने शेष भारत की टीम को 3-1 से पराजित किया। रूस और यूरोप के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) और चेस.कॉम की ओर से आयोजित इस छह दिवसीय टूर्नामेंट में छह टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें