फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज: हरिका ने रूस की एलिना को ड्रॉ पर रोका, सातवें स्थान पर कायम

Fri, 13 Mar 2020 10:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरिका द्रोणवल्ली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय ग्रैंडमास्टर द्रोणवल्ली हरिका ने फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के नौवें दौर में 31 चालों के बाद रूस की एलिना काशलिंसकाया से ड्रॉ खेला। इससे भारतीय खिलाड़ी 4.5 अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर कायम हैं। दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी हरिका दसवें दौर में यूक्रेन की अन्नस मुजिचुक से खेलेंगी। इस बीच जार्जिया की नेना जागनिद्जे ने विश्व चैंपियन जू वेनजुन पर जीत के साथ एकल बढ़त बरकरार रखी है। उनके सात अंक हैं जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एलेक्सांद्रा गोरयाचकिना के 5.5 अंक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें