फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट में हरिका ने खेला लगातार दूसरा ड्रॉ

Wed, 04 Mar 2020 08:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
द्रोणवल्ली हरिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी द्रोणवल्ली हरिका ने फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बाजी ड्रॉ खेली। हरिका ने कम रैंकिंग वाली फ्रांस की मैरी सेबाग के खिलाफ अंक बांटे। दूसरे दौर के बाद भारत की 29 वर्षीय ग्रैंडमास्टर हरिका का एक अंक है। वह अगले दौर में विश्व चैंपियन चीन की जू वेनजुन से खेलेंगी।

विज्ञापन


दूसरे दिन छह में से सिर्फ दो बाजियों के परिणाम निकले। रूस की एलेक्सांद्रा गोरियाचकीना और जार्जिया की नेना जागनिद्जे 1.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। बारह खिलाड़ियों का यह टूर्नामेंट चार ग्रां प्री की सीरीज का तीसरा टूर्नामेंट है। इस सीरीज से सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली दो शीर्ष खिलाड़ी अगले कैंडिडेट टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करेंगी। भारत की कोनेरू हंपी दो प्रतियोगिताओं के बाद 293 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। हरिका और वेनजुन (120 अंक, एक प्रतियोगिता) संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें