फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलंपिक के लिए सीमा पुनिया क्वालीफाई, हासिल किया सोना

Sun, 29 May 2016 07:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
seema punia
विज्ञापन
एशियन गेम्स की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता भारत की सीमा पूनिया ने रियो ओलंपिक की पात्रता हासिल कर ली है। सीमा ने कैलिफोर्निया में पेट यंग थ्रोअर क्लासिक इवेंट में 62.62 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतते हुए ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया।
विज्ञापन


ओलंपिक मार्क 61.00 मीटर था। 32 वर्षीय सीमा ने हार्टनेल कॉलेज थ्रोअर्स काम्पलेक्स में इस सीजन का अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सीमा ने इस दौरान 2008 की ओलंपिक चैंपियन अमेरिका की स्टेफनी ब्राउन ट्रेफ्टन को भी पीछे छोड़ दिया। सीमा का यह तीसरा ओलंपिक होगा इससे पहले उन्होंने 2004 और 2012 में हिस्सा लिया लेकिन दोनों बार क्वालीफिकेशन राउंड पार नहीं कर सकीं थीं।

वह भारत की 19वीं ट्रैक एंड फील्ड एथलीट है जिन्होंने रियो के लिए पात्रता हासिल की है। सीमा इस समय अमेरिका में अभ्यास कर रही है जिसके लिए खेल मंत्रालय टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के जरिए फंड मुहैया कराया है। सीमा ने 2014 में चीन के ग्वांगझू में हुए एशियाई खेलों में 61.03 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन


इसके अलावा वह 2014 में ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 61.61 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहीं थीं। मूलत: हरियाणा की इस खिलाड़ी का व्यक्तिगत श्रेष्इ प्रदर्शन 64.84 मीटर है जो उन्होंने 2004 में किया था। उन्होंने 2006 में मेलबर्न में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत और 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था। 

नंबर गेम 
62.62 : मीटर का थ्रो फेंककर अव्वल रहीं भारतीय डिस्कस थ्रोअर 
10: बार कैरियर में 61.00 मीटर से ज्यादा का थ्रो फेंक चुकी हैं सीमा पूनिया 
03: बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगी सीमा पूनिया। इससे पहले 2004 और 2012 में खेल चुकी हैं। 

कृष्णा पूनिया ने जीता रजत पदक 
इस बीच सेन डिएगो में भारत की अन्य डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया ने सीवी ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर में हुए क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने 57.57 मीटर का थ्रो फेंका।
विज्ञापन


  #Flash India's Discus thrower Seema Punia qualifies for #RioOlympics 2016. — ANI (@ANI_news) May 29, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें