फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी विश्वकपः इंग्लैंड पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

Tue, 18 Oct 2016 10:56 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कबड्डी विश्वकप - फोटो : PTI
विज्ञापन
कबड्डी विश्वकप में दक्षिण कोरिया से हार के साथ  शुरुआत करने वाली टीम इंडिया ने लगातार चार मैच जीतकर विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इससे अपने सभी मैच जीतकर दक्षिण कोरिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ग्रुप ए की पहली टीम बनी थी। भारत पांच मैंचों में से चार में जीत हासिल कर ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहा। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला किस टीम के साथ होगा यह बुधवार को जापान और थाइलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्वकप के आखिरी लीग मैच पर निर्भर करेगा। ग्रुप बी में ईरान को पोलैंड ने मात देकर यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जापान, थाइलैंड और कीनिया तीनों में से कोई भी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। 
विज्ञापन


बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारत ने पहले हाफ में ही अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। टीम इंडिया ने पहले हाफ का अंत 45-6 अंक से किया। भारत ने इंग्लैंड को एक भी अंक डिफेंस में हासिल नहीं करने दिया। विश्वकप में इंग्लैंड के स्टार रेडर रहे टोपे पहले हाफ में एक भी अंक हासिल नहीं कर सके। इंग्लैंड के कप्तान सोमेश्वर कालिया भी कोई कमाल नहीं दिखा सके। भारत की ओर से संदीप नरवाल और प्रदीप नरवाल ने इंग्लैंड को कोई मौका नहीं दिया। प्रदीप नरवाल ने मैच के पहले हाफ में सुपर टेन हासिल करने में कामयाब रहे। तीसरे मिनट में संदीप नरवाल मे भारत के लिए पहली सुपर रेड की। इंग्लैंड पहले हाफ में चार बार ऑल आउट हुआ।

दूसरे हाफ में इंग्लैंड के रेडर्स ने वापसी की कोशिश की लेकिन उनका डिफेंस पूरे मैच में कमजोर रहा। मैच के 37वें मिनट में इंग्लैंड ने पहला टैकल प्वाइंट हासिल किया। मैच के दौरान इंग्लैंड ने 50 रेड प्वाइंट पूरे किए। वह विश्वकप में सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे। भारत ने 69-18 के स्कोर के साथ मैच 51 अंकों से जीत लिया। भारत ने पूरे मैच में 43 अंक रेड से 12 टैकल से और 10 अंक इंग्लैंड को ऑल आउट करके हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें