भारतीय 4X400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम
- फोटो : social media
भारतीय 4X400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम बुधवार को अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कास्य पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम में भरत एस, प्रिया मोहन, सम्मी और कपिल शामिल थे। भारतीय टीम ने 3:20.60 सेकंड टाइमिंग के साथ तीसरे स्थान पर रही और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इस इवेंट में नाइजीरिया की टीम ने पहले स्थान पर रही और 3:19.70 टाइमिंग के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं, पोलैंड की टीम ने 3:19.80 सेकंड के साथ रजत पदक अपने नाम किया। बता दें कि भारत ने 3:23.36 सेंकड समय के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। बता दें कि इससे पहले अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप से भारत के लिए अब तक सीमा अंतिल (चक्काफेंक, 2002), नवजीत कौर ढिल्लों (चक्काफेंक, 2014), ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा (भालाफेंक, 2016), हीमा दास (400 मीटर, 2018) ने पदक जीते हैं।