फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squash Championship: विश्व स्क्वाश चैंपियनशिप में भारत का शानदार आगाज, अनाहत और अभय ने जीत से शुरुआत की

Sat, 10 May 2025 03:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिकागो (अमेरिका)

सार

विश्व में 38वीं रैंकिंग के खिलाड़ी अभय सिंह ने पुरुष एकल के अपने शुरुआती दौर के मैच में अपने स्विस प्रतिद्वंद्वी को 11-7, 2-11, 11-7, 11-6 से हराया।
विज्ञापन
अनाहत सिंह - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह ने यहां दुनिया की 28वें नंबर की अमेरिकी खिलाड़ी मरीना स्टेफानोनी को हराकर विश्व स्क्वाश चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दुनिया में 62वें नंबर की 17 वर्षीय अनाहत ने पहले गेम में हार से उबरते हुए शुक्रवार को इस टूर्नामेंट के महिला एकल के शुरुआती दौर में 10-12, 11-9, 6-11, 11-6, 11-6 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


अनाहत को अगले दौर में दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी फायरोज अबोएलखिर की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा, जिन्होंने इस 656,500 अमेरिकी डॉलर इनामी टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले में मिस्र की हाना मोताज़ को 3-1 से हराया। भारत के अभय सिंह ने भी जीत से शुरुआत करते हुए दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी निकोलस मुलर को बाहर का रास्ता दिखाया।

विश्व में 38वीं रैंकिंग के खिलाड़ी अभय सिंह ने पुरुष एकल के अपने शुरुआती दौर के मैच में अपने स्विस प्रतिद्वंद्वी को 11-7, 2-11, 11-7, 11-6 से हराया। अभय सिंह का अगला मुकाबला मिस्र के विश्व में 13वें नंबर के खिलाड़ी यूसुफ इब्राहिम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें