फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAG 2019: रिकॉर्ड 312 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा भारत, जीते 174 गोल्ड मेडल

Wed, 11 Dec 2019 08:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण एशियाई खेल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) में अपने अभियान का अंत रिकॉर्ड 312 पदकों के साथ किया, जिसमें 174 स्वर्ण, 93 रजत और 45 कांस्य पदक रहे। भारत ने गुवाहाटी और शिलांग (2016) में हुए पिछले खेलों में 189 स्वर्ण सहित कुल 309 पदक जीते थे। इस बार हालांकि स्वर्ण पदकों की संख्या पिछली बार से 15 कम है। मेजबान नेपाल 206 पदक दूसरे और श्रीलंका 251 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत 1984 में शुरू हुए इन खेलों के हमेशा पदक तालिका में शीर्ष पर रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

विकास की अगुआई में मुक्केबाजों ने जीते छह और स्वर्ण

विकास कृष्ण (69 किग्रा) और पिंकी रानी (51 किग्रा) की अगुआई में मुक्केबाजों ने अंतिम दिन छह और स्वर्ण पदक जीते जिससे भारत ने इस स्पर्धा में 16 पदक जीते। अंतिम दिन भारत ने 15 स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित 18 पदक जीते। स्पर्श कुमार (52 किग्रा), नरेंदर (प्लस 91 किग्रा), सोनिया लाठेर (57 किग्रा) और मंजू बमबोरिया (64 किग्रा) ने भी पीले तमगे जीते। विकास ने पाकिस्तान के गुल जैब को 5-0 से, नरेंदर नेपाल के आशीष दुवादी को 5-0 से और स्पर्श ने पाकिस्तान के सैयद मोहम्मद आसिफ को 4-1 से मात दी। वरिंदर सिंह (60 किग्रा) को नेपाल के सानिल शाही से 2-3 की हारकर रजत से संतोष करना पड़ा। महिलाओं में सोनिया ने श्रीलंका की क्रिस्मी आयोमा दुलांग को 5-0 से जबकि पिंकी ने नेपाल की राई माला को 3-2 से और मंजू ने भी नेपाल की पूनम रावल को इसी अंतर से मात दी।
विज्ञापन

बास्केटबॉल में गोल्डन डबल

बास्केटबॉल में पुरुष और महिला टीमों स्वर्ण पदक जीते। पुरुषों ने श्रीलंका को 101-62 से महिलाओें ने मेजबान नेपाल को 127-46 से को हराकर खिताब जीते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें