नेपाल में चल रहे दक्षिण एशियाई खेलों में भारत का दबदबा कायम है। शनिवार को टूर्नामेंट के छठे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदकों को अपनी झोली में डाला। छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 29 गोल्ड मेडल सहित कुल 49 मेडल जीते जिससे भारत की झोली में कुल 200 से अधिक पदक हो गए।
विज्ञापन
इसी के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर चल रहे भारत ने नेपाल को पदकों के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया। भारत के अब कुल 214 पदक हो गए हैं जिसमें 110 गोल्ड, 69 सिल्वर और 35 ब्रांज मेडल शामिल हैं।