फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई एयरगन चैंपियनशिपः पहले ही दिन भारत का रिकॉर्ड प्रदर्शन, जीते 5 पदक

Fri, 08 Dec 2017 04:33 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
10वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप - फोटो : ani
विज्ञापन
भारतीय शूटरों ने जापान की वाको सिटी में चल रहे 10वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप के पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 पदक अपने नाम किए। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल में रवि कुमार ने कांस्य पदक जीता। जबकि अर्जुन बबुता ने इसी स्पर्धा के पुरुष जूनियर वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


भारत ने तीन रजत पदक तीन एयर राइफल टीम स्पधार्ओं में हासिल किये।  तीन स्पर्धाओं में भारत के सात निशानेबाज व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।  इसी रेंज पर 2020 टोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन होना है।  

पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफाइंग में दीपक कुमार भारतीय निशानेबाजों के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 627 . 5 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। इसके साथ ही वो आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।  
विज्ञापन


पढ़ेंः- गुरदीप सिंह ने आईडब्लूएफ चैंपियनशिप्स में तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड्स बनाए

वहीं, रवि ने 624.6 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे। जबकि ब्रेक के बाद वापसी कर रहे नारंग ने 624 .5 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। लेकिन ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग पोडियम पर जगह बनाने में नाकाम रहे।  

शीर्ष तीन स्थान पर चीन के निशानेबाज रहे। चीन के काओ यिफेईने 629.2 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।  फाइनल में रवि ने चीन के सोंग बुहान के साथ अच्छी शुरूआत की, लेकिन दीपक 185 अंक के साथ 5वें स्थान पर रहते हुए भारतीय निशानेबाजों में सबसे पहले बाहर हुए। 24 शॉट के फाइनल में 10 शाट के बाद से सोंग शीर्ष पर काबिज रहे। जबकि काओ दूसरे और रवि तीसरे स्थान पर बने रहे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें