फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान के लाल का कमाल, दुनिया के इस शक्तिशाली बॉडी बिल्डर को पंजे की जंग में दी मात

Sat, 09 Jan 2021 07:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
राहुल पणिकर - फोटो : social media
विज्ञापन

कोच्चि के रहने वाले 31 साल के राहुल पणिकर ने दुनिया के मशहूर बॉडीबिल्डर लैरी व्हील्स को पंजे की जंग में हरा दिया। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में वह पहले दो राउंड हार गए थे लेकिन बाकी के बचे राउंड्स में उन्होंने तेजी दिखाई। उसके बाद जो हुआ वह सबको हैरान कर देने वाला था।

विज्ञापन


दरअसल, यह मुकाबला पांच राउंड में खेला गया था। शुरुआत में लैरी ने बढ़त बनाई थी। मगर अंत में राहुल ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। इस जीत का वीडियो राहुल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। यह वीडियो काफी वायरल भी हुआ। बता दें कि राहुल खुद इस वक्त इंडियन नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियन हैं। बीते 10 साल में उन्होंने छह से ज्यादा राष्ट्रीय मेडल जीते हैं।
विज्ञापन


भारतीय अभिनेता व बिगबॉस सीजन 3 के विनर रह चुके विंदू दारा सिंह ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। देखें वीडियोः-
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें