फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण एशियाई खेल: भारत और पाकिस्तान के बीच होगा पुरुषों के वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला

Mon, 02 Dec 2019 11:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वॉलीबॉल - फोटो : social media
विज्ञापन

13वें दक्षिण एशियाई खेलों का रंगारंग शुभारंभ रविवार को नेपाल में हो गया। टूर्नामेंट में भाग ले रहे सात एशियाई देशों के बीच अलग-अलग खेलों में पदकों की जंग होगी। इसी कड़ी में गत चैंपियन भारत ने पुरुषों के वॉलीबॉल के फाइनल में जगह बना ली है और अब उसका सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। 

विज्ञापन


भारत ने सेमीफाइनल में खेले गए कड़े मुकाबले में श्रीलंका को 27-25, 25-19, 21-25, 25-21 से जबकि पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 25-15, 25-21, 26-24 से हराया।

भारत महिला वर्ग में भी गत चैंपियन है और मंगलवार को ही खिताबी मुकाबले में उसका सामना मेजबान नेपाल से होगा। सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने मालदीव को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें