फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय एथलीट इंद्रजीत सिंह ने नाडा के फैसले को दी चुनौती, रियो ओलंपिक से पहले लगा था चार साल का बैन

Thu, 02 Aug 2018 03:24 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंद्रजीत सिंह - फोटो : getty
विज्ञापन

रियो ओलंपिक से पहले डोप में फंसे शॉटपुटर इंदरजीत सिंह ने नाडा हियरिंग पैनल की ओर से लगाए गए चार साल के प्रतिबंध को चुनौती दे दी है। उन्होंने नाडा अपील पैनल के समक्ष इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील दाखिल की है। वहीं भारत में नेगेटिव घोषित किए जाने के बाद वाडा लैब में डोप पॉजिटिव करार दिए गए यूथ ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट डिस्कस थ्रोअर अर्जुन ने प्रतिबंध के खिलाफ अपील दाखिल कर दी है।

विज्ञापन


उन पर भी नाडा हियरिंग पैनल ने चार साल का प्रतिबंध लगाया था। बड़े खिलाडिय़ों को प्रतिबंधित किए जाने के बाद उनकी ओर से अपील पहले भी दाखिल की जाती रही है। मंदीप कौर, अश्वनी अकुंजी, जोना मुर्मू, प्रियंका पंवार, रिचा मिश्रा, जितिन पॉल, गीता रानी जैसे खिलाडिय़ों ने प्रतिबंध को अपील पैनल में चुनौती दी है।

अब इसी परंपरा को इंदरजीत ने भी आगे बढ़ाया है। इंदरजीत ने उनके ऊपर लगाए गए चार साल के प्रतिबंध को गलत ठहाराया है। उनके मामले में सुनवाई के दौरान नाडा की  ओर से कुछ खामियां सामने आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें