अनुभवी एम मीना कुमारी (54 किग्रा), मोनिका (48 किग्रा), रितु ग्रेवाल (51 किग्रा) और भाग्यवती कचारी (75 किग्रा) को सर्बिया में चल रहे नौवें नेशंस कप महिला मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पवित्रा (60 किग्रा) और प्विलाओ बासुमतारी (64 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।
पिछले साल कोलोन में विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मीना को फाइनल में इटली की जियोरदाना सोरेंतिनो से 1-4 से, मोनिका को रूस की लूलिया सी से बंटे हुए फैसले से, रितु को चीन की केई यान से 0-4 से और राष्ट्रीय चैंपियन भाग्यवती को मोरक्को की खदीजा मार्डी के हाथों 1-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।