भारत की कीर्तना पांडियन ने सेंट पीटर्सबर्ग में आईबीएसएफ विश्व अंडर-16 स्नूकर चैंपियनशिप में लड़कियों के वर्ग का खिताब जीत लिया। कीर्तिना की यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली ट्रॉफी है।
अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (आईबीएसएफ) के अनुसार कीर्तना ने फाइनल में बेलारूस की अलबिना लेसचुक को 3-1 से पराजित किया।
कीर्तना ने नाकआउट में प्रवेश करने के बाद हमवतन मनस्विनी शेखर और रूस की एलिना कैरलिना को सीधे फ्रेम में एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित किया।
सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन और हमवतन अनुपमा रामचंद्रन को 3-1 हराया। लड़कों के वर्ग में बेल्जियम के बेन मार्टंस चैंपियन बने।