फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिपः भालाफेंक खिलाड़ी शिवपाल सिंह टोक्यो ओलंपिक के लिए नहीं हुए क्वालीफाई

Sun, 06 Oct 2019 08:10 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिवपाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के शिवपाल सिंह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुष भाला फेंक में शनिवार को फाइनल्स के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाये और क्वालीफिकेशन दौर में कुल 24वें स्थान पर रहे।

विज्ञापन


शिवपाल का तीन प्रयासों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 78.97 मीटर का रहा और वह ग्रुप ए क्वालीफिकेशन में दसवें स्थान पर रहे। इस भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86.23 मीटर है जो उन्होंने इसी सत्र में हासिल किया था। उन्होंने 75.91 मीटर से शुरुआत की और फिर 78.97 मीटर भाला फेंका।
विज्ञापन


तीसरे प्रयास में वह फाउल कर गये। जर्मनी के मौजूदा चैंपियन योनेस वेटेर ने क्वालीफिकेशन में सर्वश्रेष्ठ 89.35 मीटर भाला फेंका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें