भारतीय ग्रैंडमास्टर्स कोनेरू हंपी और द्रोणावली हरिका ने विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में काले मोहरों के साथ दूसरे राउंड के अपने-अपने पहले मुकाबले ड्रॉ खेले। रूस के खांती मानसिस्क में हंपी ने पोलैंड की जोलांटा जवाद्ज्का जबकि हरिका ने जॉर्जिया की बेला खोटेनाशविली के खिलाफ ड्रॉ बाजी खेली।
हंपी के लिए दिन आसान बीता क्योंकि उन्होंने काले मोहरों के साथ गैरमौके के ड्रॉ बाजी खेली। अगर उनके शुरुआती विकल्स से किसी प्रकार के संकेत मिले तो हंपी को खुश होने की जरूरत है क्योंकि यह ड्रॉ बिना पसीना बहाए आया।
वहीं हरिका ने भी जॉर्जिया की ग्रैंडमास्टर के खिलाफ बाजी ड्रॉ कराने के लिए कड़ा संघर्ष किया। काले मोहरों के साथ हरिका ने काफी रोमांचक मुकाबला खेला क्योंकि कई बार किसी एक ग्रैंडमास्टर के पक्ष में मैच जाता दिखा। हरिका ने भी अंतिम मैच में मौके बनाए। यह गेम 64 बाजी के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ।