फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey Asia Cup: रुपिंदर पाल सिंह करेंगे टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी, बीरेंद्र लाकड़ा को बनाया गया उपकप्तान

Mon, 09 May 2022 10:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।  रुपिंदर और लाकड़ा दोनों ने टोक्यों ओलंपिक के बाद एक साथ संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन बाद में चयन के लिए खुद को उपलब्ध रखा था।
विज्ञापन
रुपिंदर पाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। रुपिंदर ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक के बाद संन्यास ले लिया था। सोमवार को जर्काता जाने वाली 20 सदस्यीय टीम को घोषणा की गई। इस बार एशिया कप का आयोजन 23 मई से 1 जून के बीच होगा जो विश्वकप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है। 
विज्ञापन


मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। बीरेंद्र लाकड़ा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। रुपिंदर और लाकड़ा दोनों ने टोक्यों ओलंपिक के बाद एक साथ संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन बाद में चयन के लिए खुद को उपलब्ध रखा था।

दो बार के ओलंपियन सरदार सिंह को टीम का कोच बनाया गया है। इस पूर्व कप्तान का कोच के रूप में पहला टूर्नामेंट होगा। एशिया कप में भारत को जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया के साथ पूल ए में रखा गया है जबकि मलयेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश पूल बी में हैं। टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो सीनियर टीम में पदार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें