फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिताषी बख्शी ने जीता महिला पेशेवर गोल्फ खिताब

Sat, 19 Dec 2020 05:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पेशेवर गोल्फर के रूप में अपने दूसरे टूर्नामेंट में खेल रहीं युवा हिताषी बख्शी ने यहां क्लासिक गोल्फ एवं कंट्री क्लब में शुक्रवार को 2020 महिला पेशेवर गोल्फ टूर के अंतिम चरण का खिताब जीता।

विज्ञापन


अंतिम दौर में 70 के स्कोर से हिताषी ने टूर्नामेंट में कुल दो अंडर 214 का स्कोर बनाया। 16 साल की हिताषी ने कल तक शीर्ष पर चल रही अमनदीप द्राल को तीन शॉट से पछाड़ा जिन्होंने अंतिम दौर में 73 का स्कोर बनाया।


अमनदीप ने सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहते हुए हीरो आर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस अनुभवी गोल्फर ने आठवें चरण का खिताब जीता था। सहर अटवाल (69) और रिद्धिमा दिलावरी (73) ने संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया जबकि आस्था मदान (72) और अवनी प्रशांत (74) संयुक्त पांचवें स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें