फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिन में 3 गोल्ड जीतने वाली हिमा दास ने असम बाढ़ राहत कोष में अपनी आधी सैलरी दान की है

Wed, 17 Jul 2019 08:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हिमा दास और बाढ़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्रा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण असम के 30 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे 43 लाख लोग प्रभावित हुए है। 80 हजार हेक्टेयर में फैली फसल बर्बाद हो चुकी है।17,000 लोगों को राहत शिविर में रखा गया है। अपने राज्य की ऐसी स्थिति से आहत होकर धाविका हिमा दास ने सराहनीय कदम उठाया है।

विज्ञापन


वर्तमान में चेक गणराज्य में Kladno Athletics Meet में हिस्सा लेने पहुंचीं हिमा दास ने मंगलवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में राज्य में बाढ़ के लिए अपनी आधी सैलरी दान कर दी। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर बड़ी कंपनियों और व्यक्तियों से भी आगे आकर असम की मदद करने की अपील की है।
 

मालूम हो कि हिमा दास पिछले दो सप्ताह से सुर्खियों में हैं। 11 दिनों के भीतर उन्होंने 3 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीते हैं। खेल कोटे से ही हिमा दास को गुवाहाटी में Indian Oil Corporation में HR Officer के पद पर नियुक्ति मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें