फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज-हिमा एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल 

Wed, 20 Mar 2019 11:19 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
विज्ञापन

स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को बुधवार को दोहा में अगले महीने होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भारत की 39 सदस्यीय टीम की अगुवाई के लिए चुना गया जबकि हिमा दास भी हाल के लचर प्रदर्शन के बावजूद 400 मीटर स्पर्धा में जगह बनाने में सफल रहीं। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी मोहम्मद अनस (400 मीटर), जिनसन जानसन (800 मीटर और 1500 मीटर), धारूण अय्यासैमी (400 मीटर बाधा दौड़), अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज), तेजिंदर पाल सिंह तूर (गोला फेंक), दुती चंद (100 मीटर) और अनु रानी (भाला फेंक) को टीम में शामिल किया गया। 

तेजस्विन शंकर (ऊंची कूद) और एम श्रीशंकर (लंबी कूद) -दोनों राष्ट्रीय रिकार्डधारी- को अलग अलग कारणों से टीम से बाहर रखा गया जबकि सीमा अंतिल (चक्का फेंक) और अर्पिंदर सिंह (त्रिकूद) ने साल के अंत में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप पर ध्यान लगाने के लिये इससे हटने का फैसला किया। 
विज्ञापन


हाल में एक विशेष पदार्थ के लिये पाजीटिव पाए जाने वाली संजीवनी जाधव को भी 10,000 मीटर स्पर्धा के लिये टीम में चुना गया है, बशर्तें उन्हें नाडा से हरी झंडी मिल जाए। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें