आयोजनकर्ताओं ने किया था तय
हालांकि बाद में यह रिपोर्ट सामने आई कि राजा के मोहरे को फेंकने की हरकत आयोजकों द्वारा पहले से ही योजना बनाई गई थी। प्रसिद्ध शतरंज विशेषज्ञ लेवी रोजमन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया, 'बिना संदर्भ के यह एक अप्रत्याशित और असम्मानजनक हरकत लग सकती है। लेकिन आयोजकों ने हमें इसे करने के लिए प्रोत्साहित किया था। मुझे याद है कि अगर मैंने या सागर शाह ने जीत हासिल की, तो हमें राजा के मोहरे को तोड़ना था। यह सब मनोरंजन के लिए था। गुकेश और हिकारु के मैच का विजेता राजा के मोहरे को दर्शकों में फेंकता। मुझे नहीं पता कि गुकेश ऐसा करते या नहीं। हिकारु ने बाद में गुकेश से बात की और बताया कि यह केवल शो के लिए था और कोई अपमान नहीं था।'
नाकामुरा ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा, 'यह मेरे सबसे अच्छे व्यक्तिगत अनुभवों में से एक था। हम इतनी लंबे समय से शतरंज खेल रहे हैं कि जीत का जश्न अकेले मनाना सामान्य हो गया है। शतरंज एक ऐसा खेल है जिसमें कभी-कभी आप अपने प्रयासों की कोई पुष्टि महसूस नहीं करते। भारतीय खिलाड़ी, भले ही हार गए, उन्होंने भी शानदार समय बिताया। यह इवेंट मेरी उम्मीदों से कहीं बेहतर था।'