अब इसमें सारा खादेम का नाम भी जुड़ गया है। ईरानी मीडिया के अनुसार सारा खादेम ने कजाखस्तान के अल्माटी में फिडे विश्व रेपिड और बिल्ट्ज शतरंज टूर्नामेंट में बिना स्कार्फ और हिजाब के हिस्सा लिया। सारा की एक तस्वीर ईरानी एजेंसी ने पोस्ट की है जिसमें उन्होंने अपने सिर पर हेडस्कार्फ रखा है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह फोटो टूर्नामेंट के दौरान का है या पहले का है। सारा के इंस्टाग्राम पर कोई अपडेट या टिप्पणी नहीं है। समाचार एजेंसी रायटर की ओर से सारा को भेजे गए व्यक्तिगत संदेश में भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं की है।
सारा का जन्म 1997 में हुआ है। उन्हें सरसदत खादेमलशरीह के नाम से भी जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की वेबसाइट के अनुसार 25 से 30 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में सारा का नाम भाग लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल है।
मीडिया रिपोर्टाें के अनुसार इससे पहले अक्टूबर में, ईरानी पर्वतारोही एल्नाज रेकाबी ने बिना हेडस्कार्फ के दक्षिण कोरिया में एक मुकाबले में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उसका काफी विरोध किया गया था और उन्हें बाद में माफी मांगनी पड़ी कि अनजाने में ऐसा हो गया था। इसके अलावा तेहरान में एक टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान ईरान की महिला तीरंदाज का हिजाब गिर गया था। कहा गया कि उन्होंने जानबूझकर हिजाब विरोधी आंदोलन के समर्थन में ऐसा किया था। ईरानी महिला शतरंज खिलाड़ी सारा खादेम की 804वीं रैंकिंग है।